को-वैक्सीन पर राज्य-केंद्र में और बढ़ा टकराव, केंद्रीय मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ के लोग बदकिस्मत

रायपुर. भारत बायोटेक की को-वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ में टकराव और तेज हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने ने कहा है कि कई देश हमारी वैक्सीन मांग रहे हैं। कई तरह की जांच और वैज्ञानिक आधार पर को-वैक्सीन को छत्तीसगढ़ किस आधार पर खारिज कर रहा है यह समझ से परे है। डा. हर्षवर्धन ने यहां तक कहा कि को-वैक्सीन को इनकार करने वाले प्रदेश के लोग बदकिस्मत हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने फैसला किया है कि जब तक को-वैक्सीन का तीसरा ट्रायल पूरा नहीं होता उसका उपयोग नहीं किया जाएगा। तब तक कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने करीब ढाई लाख डोज को-वैक्सीन के दिए हैं। लेकिन अब तक उसका उपयोग नहीं किया गया है। श्री सिंहदेव ने इस मामले में केंद्र को पत्र लिखकर अपनी आशंकाओं से अवगत कराया था। जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने जवाब देते हुए को-वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक बताया था। इसके बाद भी टीएस सिंहदेव ने कहा था कि जब तक तीसरा ट्रायल पूरा नहीं होता, छत्तीसगढ़ में को-वैक्सीन का उपयोग नहीं किया जाएगा।
डा. हर्षवर्धन बोले-प्रदेश के लोगों की बदकिस्मती
केंंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली के प्रेस कांफ्रेस के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा को-वैक्सीन का उपयोग नहीं किए जाने वाले सवाल पर कहा था कि दुनिया के कई देश हमारी वैक्सीन की मांग रहे हैं। सबको आपूर्ति करना हमारे लिए चुनौती है। दुनिया के कई देश को-वैक्सीन का उपयोग कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर छत्तीसगढ़ में उसका उपयोग नहीं किया जा रहा तो वहां के लोग बदकिस्मत हैं।
विदेश में केवल 2 लाख डोज
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि बाहरी देशों को निर्यात किए गए 64.7 लाख खुराक में सिर्फ 2 लाख को-वैक्सीन हैं। जिन्हें भारत सरकार ने इनकी गुणवत्ता को स्वयं परखने का सुझाव दिया है। मगर देशवासियों के लिए इसे अनिवार्य किया जा रहा है जो केंद्र की संवेदनशीलता को शंका के दायरे में लाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत बायोटेक की को-वैक्सीन के तीसरे चरण की जांच की सफलता प्रकाशित कर देती है और प्रयोग की स्वीकृति प्राप्त कर लेती है तो मैं छत्तीसगढ़ में इसके प्रति जागरुकता और विश्वास बढ़ाने के लिए इसे सबसे पहले लेने को तैयार हूं।
रमन का ट्वीट, सिंहदेव का जबाव
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने पिछले दिनों हरिभूमि में प्रकाशित खबर को ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर केंद्र की योजना पर अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया था। इस पर टीएस सिंहदेव ने ट्वीट के माध्यम से अपना जबाव दिया था। जिसमें उन्हें शब्दो का चयन और केंद्र सरकार की भक्ति से सुशोभित होने का तंज कसा था। डा. रमन के ट्वीट के जवाब में टीएस सिंहदेव ने लगातार चार ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि जिस दिन को-वैक्सीन के तीसरे ट्रायल के नतीजे आ जाएंगे हम उसका उपयोग करेंग। लेकिन उससे पहले उसका उपयोग कर किसी की जान खतरे में नहीं डाल सकते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS