प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले- किसानों को बरगला रही है भाजपा

किसानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के रमन सिंह के रवैये पर प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी सरकार इस धोखे में है कि किसानों को बरगलाया, बहकाया और धमकाया जा सकता है। रमन सिंह भी किसानों को लेकर इसी मुगालते का शिकार थे। छत्तीसगढ़ के किसानों ने उनका मुगालता विधानसभा चुनाव में दूर कर दिया। मोदी सरकार का यह मुगालता भी देश के किसान दूर कर देंगे।
प्रधानमंत्री द्वारा किसान आंदोलनकारियों को केरल में आंदोलन की सलाह को हताशा और निराशा निरूपित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम अब किसानों के साथ जुमलेबाजी पर उतर आए हैं। 2014 के चुनाव में किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश का वादा कर किसानों को बहकाया था।
2019 के चुनाव में किसान सम्मान निधि छह हजार सालाना का वादा देकर किसानों को बहकाया। भाजपा नेताओं ने उनको ही नहीं बल्कि आम जनता को झूठे सपने दिखाए। भाजपा सरकार किसानों की मांगों का जवाब देने के बजाय फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है।
उनकी तरह ही छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक किसानों के बरगलाने में लगे हैं। भाजपा नेताओं ने धान खरीदी में बाधा डालने का हरसंभव प्रयास किया। उनके दोहरे चरित्र को छत्तीसगढ़ की जनता और किसान एवं मजदूर बखूबी समझ चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS