रायपुर पहुंचीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी : सैलजा बोलीं- राहुल गांधी के खिलाफ चक्रव्यूह रचा गया, मोदी सरकार ने बदले की भावना से किया काम

रायपुर। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रायपुर पहुंचते ही केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ चक्रव्यूह रचा गया। मोदी सरकार हमारे शीर्ष नेताओं को दबाने का प्रयास कर रही है।
राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने के मामले पर कुमारी सैलजा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह काम बदले की भावना से किया है। राहुल गांधी ने हमेशा लोगों की आवाज को उठाया। केंद्र सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। देश की न्यायपालिका पर हमें विश्वास है। कानूनी लड़ाई हम कानूनी रूप से लड़ते रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। बैठक में शामिल होने मंत्री और विधायक राजीव भवन पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा कि राहुल गांधी को लेकर चल रहे मामले को लेकर भावी आंदोलन की रूपरेखा इस बैठक में तय हो सकती है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS