पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की संपत्ति की जांच की अनुमति के लिए आग्रह, राज्यपाल अनुसुईया उइके को सौंपा ज्ञापन

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की संपत्ति की जांच की अनुमति के लिए आग्रह, राज्यपाल अनुसुईया उइके को सौंपा ज्ञापन
X
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की संपत्ति की जांच की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।

हरिभूमि न्यूज, रायपुर: प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की संपत्ति की जांच की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।

ज्ञापन में लगाया ये आरोप

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि वर्ष 1998 में कवर्धा से विधानसभा चुनाव हारने के बाद डॉ. रमन सिंह कर्ज में डूबे हुए थे। वर्ष 2003 में मुख्यमंत्री बनने तक भी वे एक मध्यवर्गीय संयुक्त परिवार के सदस्य ही थे। वर्ष 2008 में प्रथम बार विधानसभा चुनाव के दौरान डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार उनके पास मात्र 1 करोड़ की कुल संपत्ति थी, जो वर्ष 2013 में बढ़कर 5 करोड़ तथा 2018 में 10.72 करोड़ रुपए हो गयी। इसी तरह रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह द्वारा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जानकारी दी गई कि उनकी कुल संपत्ति 4.41 करोड़ की है। पूरे राज्य कि जनता जानती है कि पिता पुत्र द्वारा कोई ज्ञात व्यवसाय नहीं किया जाता। उसके बाद भी उनकी संपत्ति में कई गुना बढ़त होना भ्रष्टाचार का प्रामाणिक उदाहरण है।

राजभवन को सौंपा ज्ञापन

बताया गया है कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जब राजभवन पहुंचा, तो वहां राज्यपाल मौजूद नहीं थीं। राजभवन में मौजूद शासकीय कर्मियों को यह ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, प्रवक्ता आरपी सिंह, रायपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, सचिव अजय साहू, आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, अजय गंगवानी, नवीन चंद्राकर, दिपेश चटर्जी, बांकर अब्बास, मोहन नायडू उपस्थित थे।

Tags

Next Story