प्रदेश कांग्रेस की बैठक : मरकाम ने कहा- निगम मंडल में बचे पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, 9 अगस्त को निकालेंगे गौरव यात्रा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित राजीव भवन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवद्वय चन्दन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा हुई। 9 अगस्त को शुरू होने वाली विधानसभावार 75 किलोमीटर की पदयात्रा आजादी की गौरव यात्रा के नाम से निकालना तय किया गया। बैठक में संगठन के 1 महीने के कार्यों की समीक्षा भी की गई। साथ ही आगामी कार्यों पर भी चर्चा हुई।
हर घर तिरंगा लेकर जाएगी कांग्रेस
बैठक के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाने का प्लान बना है। भाजपा के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांग्रेस आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लेकर जाएगी। बैठक में संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां की गई है। जल्द ही सभी संगठन चुनाव पूरे होंगे।
निगम मंडल में बचे हुए पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
भाजपा के आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार संघीय ढांचे के रूप में चलती है। ईर्ष्या जैसी कोई बात नहीं है। निगम मंडल में बची नियुक्तियों को लेकर कहा कि उस पर भी चर्चा चल रही, जल्द ही बचे हुए पदों पर नियुक्ति होगी।प्रदेश कांग्रेस की बैठक : मरकाम ने कहा- निगम मंडल में बचे पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, 9 अगस्त को निकालेंगे गौरव यात्रा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS