राज्य गीत अब नए अंदाज में : अरपा पैरी के धार... पर वीडियो को छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य के साथ ओडिशी-कथक रीमिक्स ने बनाया दर्शनीय

राज्य गीत अब नए अंदाज में : अरपा पैरी के धार... पर वीडियो को छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य के साथ ओडिशी-कथक रीमिक्स ने बनाया दर्शनीय
X
इस वीडियो सॉन्ग का ज्यादातर फिल्मांकन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ परिसर में ही किया गया है। विशेष बात यह भी है कि इसमें छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य के साथ-साथ ओडिशी और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्य की झलक भी छत्तीसगढ़ के राज्यगीत में देखी जा सकती है। पढ़िए पूरी खबर.. और देखिए शानदार वीडियो...

खैरागढ़। कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति, प्रख्यात लोक गायिका, पद्मश्री डॉक्टर ममता चंद्राकर ने आज अपने जन्म दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर राज्य गीत 'अरपा पैरी के धार... को नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। राज्य गीत को सुमधुर संगीत और आकर्षक नृत्य ने दर्शनीय बना दिया है।

उल्लेखनीय है कि, 3 दिसंबर को पद्मश्री ममता चंद्राकर का जन्म दिवस है। इस अवसर पर उनकी प्रस्तुतियों और गानों पर आधारित और फिल्म निर्माता, निर्देशक प्रेम चंद्राकर के निर्देशन पर संचालित यूट्यूब चैनल 'चिन्हारी' में राज्य गीत अरपा पैरी के धार पर केंद्रित एक शानदार वीडियो सॉन्ग को रिलीज किया गया है। अरपा पैरी के धार को नए अंदाज में प्रस्तुत करते हुए बनाए गए इस वीडियो सॉन्ग की विशेषता यह है कि, अब तक अरपा पैरी के धार पर बने वीडियोज में सबसे आकर्षक, मनोहारी और दर्शनीय है।देखिए वीडियो-

छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य के साथ ओडिशी-कथक ने बनाया दर्शनीय

इस वीडियो सॉन्ग का ज्यादातर फिल्मांकन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ परिसर में ही किया गया है। विशेष बात यह भी है कि इसमें छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य के साथ-साथ ओडिशी और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्य की झलक भी छत्तीसगढ़ के राज्यगीत में देखी जा सकती है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तबला आदि सीखने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस वीडियो में शानदार तरीके से शामिल किया गया है। इसके अलावा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर की खूबसूरती को भी इस राज्यगीत के नए वीडियो सॉन्ग में रोचकता के साथ देखी जा सकती है। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story