थाना प्रभारी पर महिला से मारपीट का आरोप: तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में रखकर की बेदम पिटाई, हाथ और पैर में आई अंदरूनी चोटें

थाना प्रभारी पर महिला से मारपीट का आरोप: तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में रखकर की बेदम पिटाई, हाथ और पैर में आई अंदरूनी चोटें
X
महिला ने थाना प्रभारी प्रकाश कांत पर थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि, तीन दिनों तक उसे थाने में रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। पढ़िए पूरी खबर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला ने थानेदार पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि, पुलिस कस्टडी में ही तीन दिनों तक उसके साथ मारपीट की गई। महिला इसकी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अमरीका बाई ने थाना प्रभारी प्रकाश कांत पर थाने में दबाव बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि, तीन दिनों तक उसे थाने में रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस कस्टडी में मारपीट की शिकायत लेकर महिला एसपी ऑफिस पहुंची और थाना प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

सजायाप्ता पति और देवर को पनाह देने का है आरोप

दरअसल, साल 2011 में पारिवारिक विवाद के चलते मुकेश कांत और देवर लोकेश कांत दोनों को चाचा की ह्त्या के आरोप में जेल हुई थी। पैरोल से रिहा होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। महिला को सजायाप्ता पति और देवर को पनाह देने के आरोप में हिरासत में लिया गया। इसके बाद थाने में ही उसके साथ मारपीट की गई। उसने बताया कि, मारपीट से उसके हाथ और पैर में अंदरूनीं चोटें आईं हैं।

Tags

Next Story