वेतन और अवकाश की मांग पर हड़ताल : मेडिकल कालेज के 200 सुरक्षाकर्मी गए हड़ताल पर

वेतन और अवकाश की मांग पर हड़ताल : मेडिकल कालेज के 200 सुरक्षाकर्मी गए हड़ताल पर
X
परिसर में सुरक्षा के लिए मेकाज प्रबंधन ने भिलाई की कंपनी से करार किया है। कंपनी प्रबंधन इन सुरक्षाकर्मियों को अवकाश नहीं देता और अवकाश मांगने पर उन्हें परेशान किया जाता है। इस बात को लेकर भी प्रबंधन के खिलाफ पहले से कर्मचारियों में नाराजगी चल रही है। पढ़िए पूरी खबर...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में 200 से अधिक सुरक्षा कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के वेतन संबंधी समस्या का निराकरण न होने पर उन्होंने हड़ताल प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा का ठेका लेने वाली सीडीओ कंपनी प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि, 2-3 महीने में एक बार वेतन दिया जाता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में सुरक्षा के लिए मेकाज प्रबंधन ने भिलाई की कंपनी से करार किया है। कंपनी प्रबंधन इन सुरक्षाकर्मियों को अवकाश नहीं देता और अवकाश मांगने पर उन्हें परेशान किया जाता है। इस बात को लेकर भी प्रबंधन के खिलाफ पहले से कर्मचारियों में नाराजगी चल रही है। इसके लिए सुपरवाइजर और प्रबंधक को कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। वेतन संबंधी मांग पूरा न होने के कारण भड़के कर्मचारी हड़ताल पर उतरने को मजबूर हो गए हैं।



Tags

Next Story