हड़ताल खत्म, सरकार को बड़ी राहत : दीपावली या राज्योत्सव पर पूरी होगी मांग, सरकार के आश्वासन पर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने जताया भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगभग पखवाड़ेभर से चल रही अधिकारियो- कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल में लगभग 4 लाख कर्मचारी और कई संगठन शामिल थे। शुक्रवार को हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। इस मामले में मंत्री रविंद्र चौबे कर्मचारियों से सरकार की ओर से बात कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों जितनी ही महंगाई भत्ते की मांग कर रहे थे। अभी कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता मिल रहा है इसे 34% किए जाने की मांग थी जो 6% अटका हुआ था। उसे देने की बात तय हो गई है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय झा के मुताबिक दिवाली या राज्योत्सव के आस पास इस राशि का भुगतान कर्मचारियों को किया जाएगा, एरियर्स भी मिलेगा। इसी वादे के बदले कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की है। आज सभी जिलों में कर्मचारी लौट जाएंगे और सोमवार से काम शुरू होगा।
हमारे सभी सुझाव माने गए : वर्मा
इधर, फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा है कि फेडरेशन ने मुख्य सचिव को जो सुझाव दिया था। सरकार ने सभी सुझाव को स्वीकार कर लिया है। समझौता मंत्री रविन्द्र चौबे के बंगले में हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सहमति लेकर फेडरेशन के प्रतिनिधियों को अवगत कराया। आज से आंदोलन को स्थगित किया जाता है। सभी साथी अपने कार्यालय में तत्काल उपस्थिति दें। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS