हड़ताल : 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठीं बिहान की महिलाएं

हड़ताल : 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठीं बिहान की महिलाएं
X
बिहान की महिलाएं अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को हड़ताल के 5वें दिन भी महिलाएं सैकड़ों की संख्या में डटे हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर...

देवराज दीपक/सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में बिहान की महिलाएं अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को हड़ताल के 5वें दिन भी महिलाएं सैकड़ों की संख्या में डटे हुए हैं।

बता दें कि, जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत पीआरपी., एफएलसीआरपी, आरबीके, सक्रीय महिला, कृषि मित्र, पशु सखी और बैंक मित्र के वेतन विसंगति और दैनिक वेतन भोगी राज्य स्तरीय संघ के आवाहन पर बरमकेला जनपद पंचायत मुख्यालय के सामने महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी हुई हैं। वहीं 8 माह से वेतन नहीं मिला है और बिहान महिलाओं का कहना है कि 2018 से बिहान योजना में जुड़े हुए हैं। इनकी ओर से घर-घर जाकर समूह बनाया जाता है। साथ ही मितानिनों के साथ भी बराबर कार्य करते हैं। फिर भी इनका मानदेय 1,500 है, जिससे घर नहीं चल पा रहा है। इसलिए प्रतिमाह मानदेय को बढ़ाने के साथ-साथ 4 बिन्दुओं पर मांग किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाति तब तक मांगों को लेकर डटे रहेंगे। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story