भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के पहुंचते ही आरंग में जोरदार उत्साह, कदम रखते ही हमला- पदयात्रा में अपनी वादाखिलाफी भी बताए कांग्रेस

भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के पहुंचते ही आरंग में जोरदार उत्साह, कदम रखते ही हमला- पदयात्रा में अपनी वादाखिलाफी भी बताए कांग्रेस
X
छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी आज रायपुर पहुँची हैं। भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। वे आज आरंग में आयोजित भाजपा के दीवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां इस वक्त कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह का माहौल है। पुरंदेश्वरी कल प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ पहुंचते ही उन्होंने एक बयान भी दिया है, जिसे लेकर वे एक बार फिर चर्चा में हैं। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा है कि हमारी राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी होने के बाद प्रदेश में कार्यकारिणी की जाती है। कल हमारी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। छत्तीसगढ़ भाजपा से लोग अब जुड़ रहें है। इससे साफ है कि लोग भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस की सरकार ने जो वादाखिलाफी की है, उसे जनता समझ चुकी है। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ चुनाव की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस के 14 नवंबर से महंगाई के खिलाफ शुरू होने वाली पदयात्रा पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महंगाई के खिलाफ अपनी पदयात्रा में लोगों को ये भी तो बताएं कि जो वादा उन्होंने किया था, उन वादों को अब तक पूरा नही कर पाए हैं। राज्य के युवाओं से किए गए बेरोजगारी भत्ता का वादा और प्रदेश में शराबबंदी जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। पूरे प्रदेश में रेत माफिया, शराब माफिया सक्रिय हैं। इन सभी विषय के बारे में भी उन्हें बताना चाहिए।

उधर, आरंग में भाजपा की सीनियर लीडर डी. पुरंदेश्वरी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के द्वारा आज 12 नवंबर को आरंग के हाईस्कूल मैदान में भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित जा रहा है। इसकी भव्य तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर, नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी, भाजपा के प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक नारायण चंदेल, रायपुर ग्रामीण के प्रभारी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, सहप्रभारी प्रहलाद रजक, जिला अध्यक्ष अभिनेष बॉबी कश्यप, श्याम नारंग, नवीन मार्कण्डेय, वेदराम मनहरे, संजय ढ़ीढ़ी, किरण बघेल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेश बॉबी कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में नए कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाए चरम पर हैं। आरंग भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली ने जानकारी दी है कि प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व अतिथियों का धर्म नगरी आरंग में प्रथम आगमन होने जा रहा है, जिसमें सभी अतिथि राम वन गमन पथ मार्ग पर श्री बागेश्वर नाथ बाबा मंदिर में दर्शन के पश्चात आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही साथ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ में दीपावली मिलन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पहला अवसर है कि प्रदेश के सभी बड़े नेता आरंग जैसी जगह पर एकत्र होकर दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष राजा तंबोली, लखन साहू, कृष्णा वर्मा ने नगर, विधानसभा एवं जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिक बंधुओं भी अपील की है कि इस दीपावली मिलन समारोह में शामिल हों। देखिए कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की झलक-


Tags

Next Story