बलरामपुर में फिर छात्र आंदोलन : विवादित प्राचार्य की बहाली की मांग, कॉलेज परिसर में हंगामा जारी, विधायक ने सीएम से की बातचीत

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित लरंग साय कॉलेज के स्टूडेंट्स ने पहले तो प्राचार्य को हटाने के लिए आंदोलन किया, लेकिन अब प्राचार्य की वापसी के लिए आंदोलन किया जा रहा है। खबर है कि आज क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह ने आज सीधे मुख्यमंत्री को फोन करके प्राचार्य के निलंबन को रद्द करने की मांग की है।
गौरतलब है गत दिनों यहां के स्टूडेंट्स के एक धड़े ने तगड़ा आंदोलन किया था। उन्होंने प्राचार्य डॉ. आरबी सोनवानी पर कार्रवाई की मांग की थी। लगातार ऐसे आंदोलन के बाद प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया, लेकिन अब ताजा खबर यह आ रही है कि स्टूडेंट्स के दूसरे गुट ने प्राचार्य की बहाली के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन में क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह भी पहुंचे। खबर है कि विधायक ने मौके की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर मांग की है कि प्राचार्य को बहाल किया जाए। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS