महंगी पड़ी स्टंटबाजी : रफ्तार से बाइक चलाते हुए बनवा रहे थे वीडियो... फिर क्या हुआ, देखिए वीडियो...

महंगी पड़ी स्टंटबाजी : रफ्तार से बाइक चलाते हुए बनवा रहे थे वीडियो... फिर क्या हुआ, देखिए वीडियो...
X

भोजराज साहू-धमतरी। स्पीड में बाइक चलाना और उसका वीडियो बनाना आजकल युवाओं का फैशन बन गया है। इस तरह की हरकत करते हुए आए दिन हादसे होते रहते हैं, फिर भी अति आत्मविश्वासी युवा बाज नहीं आते। ऐसा ही एक हादसा आज नेशनल हाइवे 30 पर हुआ है। बाकायदा यह कैमरे में कैद भी हुआ है। क्योंकि उनका ही एक साथी पीछे से उनकी स्टंटबाजी का वीउियो बना रहा था। बाइक लहराने का वीडियो बनाते हुए बाइक सड़क के नीचे उतर गई और बड़ा हादयसा हो गया। बाइक सवार दोनो युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा धमतरी जिले के बिरेझर थाना क्षेत्र के कोड़ेबोड़ गांव के पास हुआ है।



Tags

Next Story