जेल में मारा गया ठुठवा : सेंट्रल जेल दुर्ग में तीन महीने से बंद कैदी की मौत, रंजिश या गैंगवार का नतीजा? तलाश रही पुलिस...

X
By - Shreya Gupta |24 March 2022 1:14 PM IST
दुर्दांत अपराधियों से भरी और गैगवार के लिए बदनाम दुर्ग सेंट्रल जेल के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कैदी की मौत हो गई है। मृत कैदी का नाम गोपाल उर्फ ठुठवा बताया जा रहा है। 48 साल का ठुठवा तीन महीने से जेल में बंद है। पढ़िये पूरा मामला...
दुर्ग। दुर्दांत अपराधियों से भरी और गैगवार के लिए बदनाम दुर्ग सेंट्रल जेल के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कैदी की मौत हो गई है। मृत कैदी का नाम गोपाल उर्फ ठुठवा बताया जा रहा है। 48 साल का ठुठवा तीन महीने से जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसे अवैध शराब बिक्री के में मामले जेल भेजा गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि ठुठवा की हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई हो सकती है या फिर यह हत्या गैंगवार की परिणति भी हो सकती है। एक झगड़े में लगभग दस साल पहले गोपाल का एक हाथ कट गया था, इसीलिए उसका नाम ठुठवा पड़ा था।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS