Suicide : महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, हैवी डोज से हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर(Raipur) में एक महिला डॉक्टर ने खुद को इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या (suicide)कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला का शव घर के बाथरूम में मिली है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका संस्कृति कामरान निजी अस्पताल (Sanskriti Kamran Private Hospital )में डॉक्टर थी। बताया जा रहा है कि, महिला डॉक्टर ने खुद को हेवी डोज इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर का शव घर के बाथरूम में मिली है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस ( Police ) को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वही महिला की आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (postmortem)के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS