Suicide: महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Suicide: महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
X
छुरा अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना छुरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर सीमा अलोने उम्र 38 वर्ष छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ थीं। डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास के सामने ही एक किराए का मकान लिया था, जहां उनके माता-पिता रहते थे। सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं। शनिवार शाम को जब पति अपने निजी क्लीनिक में थे, मां इवनिंग वॉक के लिए गई हुई थीं और पिता सब्जी खरीदी के लिए बाजार गए थे। तभी महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में फांसी पर लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या का कारण अज्ञात

जब मां घर पर पहुंची तो फांसी पर लटकी बेटी को देखकर इसकी सूचना अपने दामाद को दी। पति डॉ. भारत भूषण ने तुरंत बॉडी को फंदे पर से निकाला और उपचार का प्रयास किया। उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां, उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

Tags

Next Story