सुकमा में मजबूत हुई भाजपा, पूर्व कांग्रेसी सरपंच समेत 70 ने ली पार्टी की सदस्यता

X
By - Vinod Dongre |22 Sept 2020 2:21 PM IST
भाजपा प्रवेश करने वालों का कहना है कि वे भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय ले रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर-
सुकमा। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिस बस्तर में भारतीय जनता पार्टी अपनी जमीन खोती नजर आई, वह अब यहां मजबूत होती दिख रही है। बस्तर के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर है कि पूर्व सरपंच समेत 70 कांग्रेसियों ने आज भाजपा प्रवेश कर लिया है।
जानकारी मिली है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में हमीरगढ़ के पूर्व कांग्रेसी सरपंच समेत 70 लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष हूंगाराम मरकाम के सामने भाजपा का दामन थामा। जिलाध्यक्ष ने सभी को गमछा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।
भाजपा प्रवेश करने वालों का कहना है कि वे भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय ले रहे हैं।
Tags
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS