सूरजपुर : नदी में नहाने गए 4 बच्चों में 2 ज़िंदगी और मौत के बीच, 2 अब भी लापता

सूरजपुर। नदी में नहाने गए चार बच्चे गहराई में फंस गए। ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे 4 में से 2 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 2 बच्चों के लिए रेस्क्यू जारी है।
घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि 4 बच्चे नमदगिरी रेड नदी में नहाने गए थे। वे नहाते-तैरते गहराई में चले गए। वे बचाव के लिए चिल्लाने लगे। यह देख ग्रामीण भी उन्हें बचाने नदी में उतरे। 2 बच्चों को निकाल लिया गया।
इसकी सूचना पुलिस औऱ प्रशासन को भी दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम 2 बच्चों की खोजबीन कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी यहां कई मौतें हो चुकी हैं। एडिशनल एसपी समेत पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS