सूरजपुर : मायूस हुए किसान, सारी तैयारी पूरी लेकिन शुरू नहीं हुई धान खरीदी

सूरजपुर। हर साल मौसम की मार से किसानों के धान के पैदावार में काफी प्रभाव पङता था, लेकिन इस बार मौसम ने साथ दिया और किसानो के धान की पैदावार अच्छी हुई, लेकिन शासन अब तक धान खरीदी की शुरुआत नहीं कर पाई, जिसे लेकर किसान बेहद परेशान हैं। उनके पास पके हुए धान रखने की जगह नही है। धान के नुकसान की आशंका सता रही है।
उधर सरकार का तर्क है कि कोरोना के कारण देश में जूट उद्योग प्रभावित होने के कारण बारदानों की कमी हो गई है, इसलिए धान खरीदी में विलंब हो रहा है। जल्द से जल्द उसे दूर कर लिया जाएगा और धान खरीदी शुरू कर दी जाएगी।
धान खरीदी हर साल नवंबर से शुरु हो जाती थी। इस बार धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन तो शुरु हो गया है, लेकिन खरीदी शुरू नही हो पाई है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस की धान खरीदी की सियासत सूरजपुर में भी नजर आ रही। जहां भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों के साथ धोखा की बात करते नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि सरकार अपने वादों पर अडिग है और वह अपने वादे पूरी करेगी।
धान खरीदी केन्द्रों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का भी कहना है कि जल्द ही धान खरीदी शुरु कर दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS