सूरजपुर : चोरी की दो बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

X
By - Akshay Sahu |7 Jun 2021 2:49 PM IST
पुलिस ने चोरी के दो बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक बेचने की तलाश में रामानुजनगर बाजार पहुचे थे। इस बात की सूचना मुख़बिर से मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। इन आरोपियों पर पहले से ही कई मामले थाने में दर्ज हैं।
सूरजपुर। रामानुजनगर पुलिस ने चोरी के दो बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक बेचने की तलाश में थे। उसी वक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी चोरी के बाइक को बेचने की तलाश में रामानुजनगर बाजार पहुचे थे। इस बात की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से पता चला कि इन आरोपियों पर पहले से ही कई मामले थाने में दर्ज है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS