सरगुजा के सरकारी दफ्तर में दारू-पार्टी, कैमरे से बचने पेग और चिकन छोड़ भागे कर्मचारी, देखिए वीडियो

अंबिकापुर। अम्बिकापुर स्थित जल संसाधन विभाग का दफ्तर शराबखोरी का अड्डा बन चुका है। गाहे-ब-गाहे तो इस बात की खबर अक्सर आती रहती थी कि यहां के कर्मचारी कार्यालय परिसर में कभी दिन को, तो कभी रात को जाम छलकाते हैं, लेकिन आज इसकी हकीकत कैमरे में भी कैद हो गई। दरअसल जल संसाधन विभाग क्रमांक 1 और 3 के दफ्तर मैरिन ड्रायव तालाब के पास शासकीय भवन में संचालित होते हैं। यहां के कर्मचारी आज मुर्गा, दारू की पार्टी मनाते कैमरे में कैद हो गए हैं। वैसे तो कैमरा देखकर ये कर्मचारी भागने का प्रयास जरुर कर रहे थे, लेकिन शराब का पेग हाथ में लिए भागते समय किसी की तस्वीर वीडियो कैमरे में कैद हो गई, तो कोई पेग और चिकन का चखना रखकर भागते नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक इस कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी हमेशा दफ्तर से नदारद रहते हैं। अधिकारियो की गैरमौजूदगी में कर्मचारी यहां रोज इस तरह की पार्टी का आय़ोजन करते हैं। वीडियो में दिख रहे सभी शासकीय कर्मचारी हैं। कुछ कार्यालय के लिपिक तो कुछ चपरासी और चौकीदार हैं, जिन पर कार्यालय की काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती हैं। इसके बावजूद दिन के उजाले में भी ये कर्मचारी कार्यालय में ही दारु-मुर्गा की पार्टी मनाते नजर आए औऱ कैमरा देखकर भागने का प्रयास भी किया। इन शासकीय कर्मचारियों को जब कैमरे के सामने इस पार्टी के बारे में पूछा गया, तो कर्मचारियों ने स्वीकार किया, लेकिन जब इस संबंध में उनके अफसर से पूछा गया, तो उन्होंने इस पूरे मामले पर बात करने से ही इंकार कर दिया। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS