CG News 11 लाख की इनामी महिला नक्सली का समर्पण : महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में थी वांटेड, पढ़िए कितनी खूंखार थी ये महिला

CG News 11 लाख की इनामी महिला नक्सली का समर्पण : महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में थी वांटेड, पढ़िए कितनी खूंखार थी ये महिला
X
महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार 2009 के अगस्त माह मे बस्तर के फरसागढ दलम मे सदस्य पद पर भर्ती होकर हाथों में बंदूक थामा और वर्ष 2010 मे नारायणपुर जिले के ओरछा दलम में 2013 सक्रीय थी। पढ़िए पूरी खबर....

एनिश पुरी गोस्वामी-मोहला। हिंसा के जीवन से तंग आकर बस्तर और महाराष्ट्र के बीहड़ों में आतंक मचाकर रखने वाली महिला नक्सली ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के पुलिस मुख्यालय(police headquarters) में पहुंचकर शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली के सिर पर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र शासन के द्वारा 11 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।

उल्लेखनीय है कि, 11 लाख की इनामी महिला माओवादी रजनी ऊर्फ कलावती समय्या वेलादी(Rajni alias Kalavati Samayya Veladi) ने शनिवार दोपहर 1बजे पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के सामने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। 2009 में नक्सल यूनिट में शामिल हुई थी। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार 2009 के अगस्त माह मे बस्तर के फरसागढ दल मे सदस्य पद पर भर्ती होकर हाथों में बंदूक थामा और वर्ष 2010 मे नारायणपुर जिले(Narayanpur district) के ओरछा दलम में 2013 सक्रीय थी। इस दौरान नॅशनल पार्क एरिया डॉक्टर टीम मे तबादला होकर एसीएम (एरीया कमेटी मेंबर) पद पर पदोन्नती होकर वर्ष 2015 तक कार्यरत थी। वर्ष 2015 मे सांड्रा दलम में तबादला होकर आजतक पर्यंत तक कार्यरत थी।

जाने इस खूंखार महिला की क्राइम कुंडली

1. कई हत्या और मुठभेड़ में शामिल-आत्म समर्पित महिला नक्सली वर्ष 2015 के मौजा गुंडम वन क्षेत्र के मुठभेड़ में शामिल थी।

2. साथ ही वर्ष 2017 मौजा बेज्जी से येर्रागुफा सडक पर एम्बुश मुठभेड़ में शामिल थी।

3. इस मुठभेड मे डिआरजी के 12 पुलिस जवान शहीद हुए थे।

4. वर्ष 2018 मौजा मारेवाडा वन क्षेत्र के मुठभेड में शामिल।

5. वर्ष 2019 मौजा बोरामज्जी वन क्षेत्र के मुठभेड में शामिल।

6. वर्ष 2021 मे मौजा उपराल (छ.ग.) गाव के एक निरपराध व्यक्ती की हत्या मे शामिल।

7. वर्ष 2018 मौजा बेद्रे सडक पर 01 सरकारी बस की आगजनी मे शामील रही है।

वरिष्ठ माओवादियों के शोषण से विचलित होकर आत्मसमर्पण करने वाली रजनी ने महाराष्ट्र पुलिस(Maharashtra Police) को बताया कि, नक्सली संगठन के शीर्ष माओवादी वसूली का रकम हड़प लेते है। साथ ही वरिष्ठ माओवादी महिलाओं से भेदभाव जनक बर्ताव करते हैं। शीर्ष नेता केवल अपने फायदे के लिए गरीब आदिवासी युवाओं का इस्तेमाल करते हैं। उसने आगे बताया कि, दल में रहते हुए शादी होने के बावजुद भी स्वतंत्र रुप से वैवाहिक जीवन नही जी सकते।

Tags

Next Story