नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की सर्वे, छोटा रामनगर और भरत नगर में मिले डेंगू के मामले

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की सर्वे, छोटा रामनगर और भरत नगर में मिले डेंगू के मामले
X
जोन 7 के डेंगू प्रभावित भरत नगर एवं छोटा रामनगर इलाके में डेंगू का पता लगाने सर्वे किया जा रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर डेंगू का सर्वे कर रही है। पिछले 5 दिन में 1820 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से 2 लोग संक्रमित पाए गए।

शहर में डेंगू प्रभावित इलाकों को चिन्हांकित कर घर-घर जाकर सर्वे करने नगर निगम की टीम अभियान चला रही है। सोमवार को भरत नगर एवं छोटा रामनगर में मच्छर जनित रोग डेंगू से सुरक्षित रहने लोगों को समझाइश देते टीम के सदस्य घूमते रहे। सदस्यों ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बताया डेंगू केे लार्वा एवं मच्छर साफ एवं ठहरे हुए पानी में पनपते हैं इसलिए घरों के सभी कूलर को तत्काल पूरी तरह पानी को खाली कर सुखा दें।

इसे साफ रखा जाए साथ ही घर के आसपास पानी का जमाव ना होने दें। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे सहित निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संत रामदास वार्ड पार्षद भोलाराम साहू के नेतृत्व में भरत नगर एवं छोटा रामनगर इलाके में सार्वजनिक मुनादी कराते हुए डेंगू के प्रति सचेत रहने की अपील की।

Tags

Next Story