महिला की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने पति पर जताया संदेह बोले, 'शराब के नशे में करता था मारपीट'

महिला की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने पति पर जताया संदेह बोले, शराब के नशे में करता था मारपीट
X
एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला SECL अस्पताल में कार्यरत थी। परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला जया यादव (30 वर्ष) की थी, जो SECL अस्पताल में कार्यरत थी। वहीं जया के परिजनों ने अपने दामाद पर संदेह जताया है। घटना मुड़ापार बस्ती की है।

मिली जानकारी के अनुसार जया की शादी रवि यादव के साथ हुई थी। वे कोरबा के मुड़ापार में रहते थे। उनकी शादी को पांच साल हो चुके थे उनका 4 साल का एक बेटा भी है। रवि हमाली का काम करता था। उसे शराब पीने की बुरी आदत थी। वह अपना सारा पैसा शराब में उड़ा देता था। जिसके बाद जया ने घर चलाने के लिए SECL अस्पताल में साफ-सफाई का काम करना शुरू कर दिया था। मंगलवार को रवि यादव अपनी पत्नी जया को संदिग्ध हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि पत्नी को चक्कर आया था, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी और वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला के मौत की जानकारी उसके मायकेवालों को दी गई। तत्काल उसका भाई मनमोहन अस्पताल पहुंचा। उसने दामाद रवि यादव पर संदेह जताया और बताया कि बहन अपने पति से बहुत परेशान रहती थी।

परिजनों को उसके पति रवि पर संदेह

मनमोहन यादव ने बताया कि रवि उसकी बहन जया के साथ हमेशा मारपीट करता था, उसे अपशब्द भी कहता था। कई बार समझाने पर भी वह नहीं सुधरा।इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में जया की मौत होने पर परिजनों को उसके पति रवि पर संदेह है। मृतका के भाई के ने बताया कि उसकी बहन स्वस्थ थी और लगातार काम पर भी जा रही थी। मृतका के भाई के अनुसार उसकी बहन अपने पति की लापरवाही के कारण कर्ज में भी डूब गई थी और बड़ी मुश्किल से घर चला रही थी। इसलिए परिजनों ने पुलिस से हत्या के एंगल से जांच करने की मांग की है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए केस को डायरी संबंधित मानिकपुर चौकी भेजा जाएगा। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है।

Tags

Next Story