टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का शीशा क्रैक, सूरजपुर दौरे पर थे मंत्री

टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का शीशा क्रैक, सूरजपुर दौरे पर थे मंत्री
X
सूरजपुर के एक गांव में निर्माणाधीन कुंआ धंसने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी, मृतकों के परिजन से पहुंचे थे मिलने। पढ़िए पूरी खबर-

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सूरजपुर के भैयाथान पहुंचे थे। इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर का शीशा क्रेक हो गया। हालांकि समय रहते पायलट ने इसे देख लिया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।

यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ, जब स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव सूरजपुर के दौरे पर थे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव आज दोपहर बाद सूरजपुर जिले के धरसेड़ी गांव गये थे। यहां कल शाम एक बड़ा हादसा हुआ था। एक निर्माणाधीन कुंआ धंसने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी।

आज स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री सिंहदेव उसी पीड़ित परिवार से मिलने आये थे। राज्य सरकार के जिस हेलीकाप्टर से सिंहदेव धरसेड़ी गांव गये हुए थे, वापसी के दौरान उस हेलीकाप्टर का शीशा क्रेक हो गया। हालांकि इस घटनाक्रम में किसी कोई भी जनहानि नहीं हुई है। वापसी के लिए मंत्री सिंहदेव को सड़क मार्ग से अम्बिकापुर के लिए रवाना होना पड़ा। वहीं हेलीकॉप्टर भैयाथान के हेलिपैड में ही खड़ा है।

Tags

Next Story