ताड़मेटला नरसंहार : जनमुक्ति मोर्चा ने निकाली रैली, हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के जिला मुख्यालय में ताड़मेटला नरसंहार में मारे गए निर्दोष आदिवासियों के हत्यारों पर अपराधिक मामला दर्ज करने के लिए जनमुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को रैली निकाली है। बड़ी संख्या में मौजूद जनमुक्ति मोर्चा के सदस्य और ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड में आमसभा की। इसके बाद के जनमुक्ति मोर्चा के सदस्य और ग्रामीण ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ताड़मेटला नरसंहार के आरोपी बस्तर आईजी व हत्यारे पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएं। साथ ही फर्जी मुठभेड़ के तहत प्रमोशन पाएं अधिकारियों का डिमोशन कर विधानसभा में फर्जी मुठभेड़ की रोकथाम के लिए कड़े कानून की मांग कर रहे हैं। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS