कमजोर प्रदर्शन की चली बात और सीएम का दौरा भी : अपने-अपने क्षेत्र की सुध लेने पहुंचे कांग्रेस विधायक, कोई बाइक से जा रहा तो कोई खुद इलाज करने में जुटा

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ में सत्तासीन कांग्रेस पार्टी के सर्वे में कुछ विधायकों का प्रदर्शन और क्षेत्र में स्थिति कमजोर होने की बात कही जा रही है। सीएम ने तो यहां तक कह दिया है कि अभी समय है, जिन विधायकों का प्रदर्शन कमजोर दिख रहा है वे सुधार लें। और मुख्यमंत्री का विधानसभावार दौरा भी शुरू होने वाला है। ऐसे में प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर, सोनहत के विधायक गुलाब कमरो सोनहत विकासखंड के पहुँच विहीन वनांचल क्षेत्रों में तपती गर्मी में बाइक से पहुंचे। गांव में पहुंचकर खुद ही शिकायतों का निराकरण भी कराया। 4 मई से मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग के विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। ऐसे में सरगुजा संभाग के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जाकर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की दूसरी विधानसभा मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल अपने विधानसभा क्षेत्र खड़गवां में लोगों के बीच पहुंचकर शिकायतों के निराकरण के साथ लोगों की आंखों का इलाज भी कर रहे हैं। पेशे से नेत्र रोग चिकित्सक है विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS