तारन प्रकाश सिन्हा होंगे CM भूपेश के संयुक्त सचिव, 12 IAS अफसरों को मिला जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड

रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संयुक्त सचिव होंगे। अब तक वे उपसचिव के रूप में यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किए जाने के बाद आप व उपसचिव से संयुक्त सचिव प्रमोट किए गए हैं। उनके साथ-साथ साल 2012 बैच के कुल 12 आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान ग्रेड स्वीकृत किया गया है।
इस आदेश के बाद 2012 बैच के आईएएस अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर पर आ गए हैं। जीएडी ने अपने आदेश में कहा है कि ग्रेड इस आधार पर स्वीकृत किये गया हैं कि भविष्य में मिड करियर फेज़ 3 कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से हिस्सा लिया जाना है।
प्रशासनिक वेतन पाने वाले अधिकारियों में जनसंपर्क आयुक्त रितेश कुमार अग्रवाल, अभिजीत सिंह, रणबीर शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, इफ्फत आरा, दिव्या उमेश मिश्रा, संजय अग्रवाल और सुधाकर खलखो के नाम शामिल हैं। फिलहाल इस वक्त रजत बंसल बस्तर कलेक्टर, शिव अनंत तायल बेमेतरा कलेक्टर, रितेश अग्रवाल बीजापुर कलेक्टर, रणबीर शर्मा सूरजपुर कलेक्टर, पुष्पेंद्र कुमार मीणा कोंडागांव कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वही इफ्फत आरा पाठ्य पुस्तक निगम में कार्यरत हैं। दिव्या अग्रवाल महिला एवं बाल विकास विभाग, संजय अग्रवाल उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और सुधाकर खलको ग्राम उद्योग विभाग के संचालक के रूप में सेवा दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS