तालाब सफाई करने जा रही महिलाओं से भरी टाटा मैजिक को टेलर ने ठोका, 8 महिलाएं घायल, दो गंभीर...

कोटा। रतनपुर के रानीगांव के पास टेलर और टाटा मैजिक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 महिलाएं घायल हो गई है। जिसमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। एक्सीडेंट इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा मैजिक में सवार महिलाएं बिलासपुर तालाब सफाई करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही ट्रेलर ने मैजिक को ठोकर मार दी। मैजिक में करीब आठ लोग सवार थे। सूचना पर पहुँची 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज सभी घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भेजा गया। इस घटना में 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS