शिक्षक ने की आत्महत्या : फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस...

गौरेला-पेंड्रा - मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद कासिया गौरेला के आमाडोब गांव के छोटकी रवार के सरकारी स्कूल में पदस्थ थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला खोडरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार,मृतक शिक्षक का नाम सुरेंद्र प्रसाद कासिया है। वह किराए के मकान में रहते थे। स्कूल में गर्मी छुट्टी लगने पर उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई है। शिक्षक घर में अकेले थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक वे घर से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोगों ने उन्हें आवाज दी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब सुरेंद्र घर से बाहर नहीं निकले, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो शिक्षक सुरेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
शराब पिने का आदी था शिक्षक
इसके बाद इसकी जानकारी लोगों ने मकान मालिक और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मकान मालिक और पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। तो देखा कि।,शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तब पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाया और इसकी जांनकारी परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि ,शिक्षक ने आखिर आत्महत्या क्यों की है इसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा। इस मामले में घरवालों, स्कूल के शिक्षकों और परिचितों का बयान दर्ज किया जाएगा।आसपास के लोगों ने बताया कि, शिक्षक को शराब पीने की लत थी और वो अधिकतर नशे में ही रहता था। फिलहल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS