शिक्षक के घर से तेंदुए की खाल बरामद, मनोकामना पूरी करने उस पर सोता था आरोपी

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने दबिश देकर पातररास से एक शिक्षक के घर से तेंदुआ की खाल बरामद की। वन विभाग के एसडीओ अशोक सोनवानी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पातररास में एक शिक्षक संतोष जायसवाल अपने घर पर तेंदुए की खाल छिपा रखा है, जिसे वह जल्द बेचने की तैयारी में है।
दरअसल आरोपी शिक्षक संतोष जायसवाल दंतेवाड़ा के भोगाम में प्राथमिक विद्यालय में वर्ग 03 का शिक्षक है। जिसने वर्षभर पहले 25 हजार में तेंदुए की खाल को तस्करी के नीयत से खरीदी थी। पर उसे बेचने के लिए उसे ग्राहक नही मिल रहे थे। वन विभाग दंतेवाड़ा के एसडीओ अशोक सोनवानी ने मामले के संबंध में बताया कि आरोपी तेंदुआ की खाल को ही सोने का बिस्तर बनाया था। अंधविश्वास से वशीभूत शिक्षक का मानना था कि इस तरह सोने से मनोकामना पूरी होती है। मनोकामना पूर्ण होते ही वह खाल को बेच देना चाहता था। जिससे शिक्षक ने इस खाल को खरीदा था, उसे भी पकड़ने की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। बता दें कि बस्तर में वन्य प्राणियों पर तस्करी की वजह से गहरा संकट मंडरा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS