पत्नी की हत्या कर शिक्षक पहुंचा थाने, वारदात की वजह घरेलू विवाद

पत्नी की हत्या कर शिक्षक पहुंचा थाने, वारदात की वजह घरेलू विवाद
X
पति पत्नी के बीच नहीं थे मधुर संबंध, दोनों के बीच आए दिन होता रहता था विवाद। पढ़िए पूरी खबर-

कोटा। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर शिक्षक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शिक्षक थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। यह जानकारी भी मिली है कि दोनों के बीच का विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका था। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना रविवार दोपहर रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरगहनी की है, यहां रहने वाले महेंद्र कुलदीप खैरा के श्री विनायक स्कूल में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि महेंद्र कुलदीप खैरा ने गैतीनुमा हथियार से घातक प्रहार कर अपनी पत्नी की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

आपा खोकर किया गैती से वार

घटना के दिन रविवार को एक बार फिर 40 वर्षीय लता कुलदीप और महेंद्र कुलदीप के बीच झगड़ा होने लगा। जिसके बाद महेंद्र कुलदीप ने आपा खोकर घर में रखे गैती जैसे हथियार से पत्नी पर कई वार कर दिया, जिससे लता की मौत हो गई।

खुद थाने पहुंच कर किया सरेंडर

अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद महेंद्र कुलदीप स्वयं रतनपुर थाना पहुंचा और हत्या की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। उसके इस गुनाह कबूल करने के तरीके से पुलिस भी भौचक्की रह गई। आनन-फानन में पुलिस की टीम बिरगहनी पहुंची है, जहां पूरे मामले की जांच जारी है।

Tags

Next Story