स्कूलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति शुरू, पहले चरण में व्याख्याता के लिए आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 14 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया संचालनालय लोक शिक्षण ने शुरू कर दी है। पहले चरण में व्यख्याता के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए जा रहे हैं। उनकी नियुक्ति पूरी होने के बाद अन्य वर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएंगे। 31 मार्च तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। सोमवार को पांच सौ से अधिक व्याख्याताओं को नियुक्ति आदेश उनके पते पर डाक के माध्यम से भेजा गया है।
प्रदेश सरकार ने स्कूलों में रिक्त 14 हजार 500 पदों पर नियुक्ति पिछले एक साल से लंबित थी। नियुक्ति को लेकर परीक्षा परिणाम आने के बाद काउंसिलिंग भी पूरी हो चुकी थी। कोरोना संक्रमण के समय स्कूलों के बंद होने के कारण उनकी नियुक्ति के मामले में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका था। इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने नवा रायपुर में प्रदर्शन भी किया था।
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने इस पर नियुक्ति के लिए उन्हें आश्वस्त किया था। अब कोरोना संक्रमण में कमी आने और स्कूलों में नया सत्र शुरू होने के पूर्व सभी को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 31 मार्च तक सभी को नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा। संचालनालय ने तीन चरणों में नियुक्ति का निर्णय लिया है। पहले चरण में व्याख्याता के पद पर चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र भेजा जा रहा है।
500 व्याख्याताओं का नियुक्ति आदेश
शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी करना शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में व्याख्याता शिक्षकों काे नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। पहले दिन आज 500 व्याख्याताओं को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। एक-एक दिन के अंतराल में आदेश जारी किए जाएंगे। उनकी ज्वाइनिंग के बाद अन्य वर्ग के शिक्षकों के लिए नियुक्ति आदेश जारी होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS