बिचौलियों पर लगाम लगाने सीमा पर टीम मुस्तैद, कोंडागांव में 352 क्विंटल धान और मक्का ज़ब्त

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए राज्य द्वारा तय की गई 1 दिसम्बर की तिथि पास आ गई है। इसी के साथ बिचौलियों की भी गतिविधियां शुरू हो गई है। बिचौलियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इस कार्यवाही के तहत जिले में 21 चेक पोस्ट बनाये गए हैं। जिले में अब तक 341 क्विंटल धान एवं 11 क्विंटल मक्का ज़ब्त किया गया है।
धान खरीदी के लिए राज्य द्वारा तय की गई तिथि के पास आते ही राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के कलेक्टर के आदेश पर पड़ोसी राज्यों से लगने वाली सीमावर्ती सड़कों पर 21 चेक पोस्टों का निर्माण किया गया है। इन चेक पोस्टों पर आने जाने वाले सभी माल वाहक वाहनों के निरीक्षण के लिए पुलिस, वन, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड, जिला सहकारी बैंक एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। कर्मचारियों का दल 24 घण्टे अलग-अलग शिफ्ट में निगरानी करेंगे।
राजस्व विभाग द्वारा बनाये गए चेकपोस्टों में अब तक राज्य की सीमा से जिले में अवैध रूप से परिवहित किये जा रहे 341 क्विंटल धान को पकड़ा गया है वही 11 क्विंटल मक्का भी जब्त किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS