'वूमेंस डे' मनाने नक्सल क्षेत्र में पहुंची महिला पुलिस अधिकारियों की टीम, अपराधों को लेकर किया जागरूक

कोंडागांव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने कोंडागांव महिला पुलिस अधिकारियों की टीम मर्दापाल के नक्सल प्रभावित गांव मटवाल पुंगारपाल पहुंची। कोंडागांव पुलिस के "आम्चो पुलिस आम्चो संगी" और अभिव्यक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्र की महिलाओं के कल्याण व शिकायत निवारण हेतु संचालित विशेष अभियान "आम्चो पुलिस आम्चो संगी" अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले की महिला पुलिस अधिकारियों डीएसपी अंजली गुप्ता व डीएसपी निकिता मिश्रा के नेतृत्व में जिले के नक्सल क्षेत्र में बसे ग्राम मटवाल पुंगारपाल में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह पहला ऐसा मौका था जब महिला पुलिस अधिकारी इन गांव के लोगों से रूबरू हुईं। इसकी खबर मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंची, जिसमें घर पर कामकाज करने वाली महिलाओं के साथ-साथ छात्राएं व खेती में सहयोग करने वाली महिलाएं भी उत्साह पूर्वक शामिल हुईं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। उन्हें महिला संबंधी अपराधों को लेकर जागरूक किया गया तथा उनके विधिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रकार महिला अधिकारियों को अपने पास पाकर ग्रामीण महिलाओं ने भी सहजता से अपनी बात सबके सामने रखी तथा उनके साथ स्थानीय भाषा में लोक गीत गाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS