कवर्धा में किशोरी से गैंगरेप, पुलिस हिरासत में संदेही

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना के बाद से पुलिस की रात्रि गश्त की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी मुकेश यादव ने की है।
मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां नाबालिग आदिवासी कन्या के साथ 4 आरोपियों ने दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक बीती रात शहर के पीजी कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद से पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS