दंतैल हाथी का आतंक : शौच करने गई महिला को कुचला, मौके पर मौत...

X
By - uma |16 May 2023 11:10 AM IST
दीपक मित्तल - बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार हाथियों का आतंक जारी है। वहीं सुबह शौच करने गई महिला पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग की टीम और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना डौंडी ब्लॉक कुंज कन्हार की है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS