सूर्य देव और छठी मैया का 4 दिवसीय महोत्सव "छठ" आज शाम से शुरू

सूर्य देव और छठी मैया का 4 दिवसीय महोत्सव  छठ आज शाम से शुरू
X
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तोरवा स्थित छठ घाट में अरपा मइया की महा आरती के साथ ही सोमवार को छठ पर्व का आगाज होगा। 8 नवंबर की शाम से शुरू हो जाएगा सूर्य देव और छठी मैया का 4 दिवसीय महोत्सव। जानिए आवश्यक जानकारी।

बिलासपुर: शहर के सरकंडा व तोरवा पुल के पास सामूहिक रूप से छठ पर्व मनाने के लिए घाट का निर्माण किया गया है। पर्व की शुरुआत 8 नवंबर को नहाय खाय रस्म के साथ होगी। पाटलीपुत्र विकास मंच की ओर से इस दिन शाम को 5 बजे अरपा मइया की महाआरती की जाएगी। चार दिनी इस आयोजन के दौरान 9 नवंबर को खरना और 10 नवंबर की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं 36 घंटे का व्रत शुरू करेंगी। दूसरे 11 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पर्व का समापन होगा और व्रत की पारणा की जाएगी। इस पर्व में छठी मइया व सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है।

इस बार छठ पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। बिलासपुर के तोरवा स्थित छठ घाट में यह आयोजन 8 नवंबर की शाम से शुरू हो जाएगा। अरपा मइया की महा आरती के साथ ही सोमवार को छठ पर्व का आगाज होगा। इस माई में ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी।

मुख्य रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में मनाया जाने वाला छठ पर्व बिलासपुर में भी धूमधाम से मनाया जाने लगा है। शहर के सरकंडा व तोरवा पुल के पास सामूहिक रूप से छठ पर्व मनाने के लिए घाट का निर्माण किया गया है। हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग पर्व मनाने पहुंचते हैं। पाटली पुत्र संस्कृति विकास मंच के इस आयोजन में शहरवासी भी हिस्सा लेते हैं।

एडिशनल एसपी ट्रैफिक रोहित कुमार बघेल ने बताया कि छठ पर्व के दौरान 8 नवंबर राज किशोर नगर -तोरवा अरपा माता की महा आरती का आयोजन होगा। इसके लिए यातायात व्यवस्था बनाने के लिए परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था की गई है। यहां पार्किंग स्थल पर जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

• सोमवार को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों पर प्रवेश राज किशोर नगर छठ घाट की ओर आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।

• वाहनों को महसमुंद बाइपास मोड़ से भारी वाहनों का प्रवेश गुरु नानक चौक की ओर भी प्रतिबंधित किया गया है।

• मोपका तिराहा में भी परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों को राज किशोर नगर छठ घाट की ओर प्रतिबंधित किया गया है। उनके लिए मोपका-सेंदरी बाइपास से आवाजाही करने की व्यवस्था की गई है।

Tags

Next Story