अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 26 साल बाद दबोचा गया, साथी संग मिलकर बनाया था प्लान...

अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 26 साल बाद दबोचा गया, साथी संग मिलकर बनाया था प्लान...
X
अपहरण और दुष्कर्म कर 26 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे वहा से पकड़ा लिया। पढ़िये पूरी खबर-

कांकेर। कांकेर जिले में अपहरण और दुष्कर्म कर 26 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे वहा से पकड़ा लिया। आरोपी ने एक लड़की को अगवा करने के बाद रेप कर उसे बेच दिया था। आरोपी के खिलाफ दो स्थाई वारंट भी जारी थे। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बांदे निवासी एक युवती का करीब 26 साल पहले पीवी87 निवासी युवक बलराम अपने साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया था। लड़की का अपहरण कर उसे छत्तीसगढ़ से बाहर ले गए और फिर दुष्कर्म कर आगरा में किसी व्यापारी के पास बेच दिया था। किसी तरह लड़की उनके चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंची थी। इसके बाद उसने नामजद FIR दर्ज करा दी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। उसे जेल भेजा गया और कोर्ट से मामले का निराकरण हो गया। जबकि बलराम फरार होने में कामयाब हो गया। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags

Next Story