आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने कहा – हमारे बड़े भईया हमें महिला दिवस पर जरूर कुछ देंगे…

रायपुर। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ अपनी मांगों को लेकर अब तक शासन को लगातार ज्ञापन सौंपता आया है और जन घोषणा पत्र में किए गए वादों की याद दिलाते आया है। इसी कड़ी में संघ की प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू ने बताया कि हमें इस बजट से माननीय मुख्यमंत्री जी से बहुत सारी आशाएं थीं और आज भी हैं।
उन्होंने आगे कहा है कि पूरे प्रदेश की कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने Covid-19 में अपनी व अपने परिवार की चिंता ना करते हुए लगातार अपना काम ईमानदारी से किया। साथ में आंगनबाडी के कार्यों को भी निष्ठा से किया। लगातार अपने दायित्वों को निभाते आई हैं और इसलिए शासन से बहुत उम्मीद थी कि जरूर वह हमारे लिए इस बजट में कलेक्टर दर करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशान्वित हैं कि इस महिला दिवस में हमारे मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी हम महिलाओं को जरूर हमारी मांगों को हमारा सम्मान करते हुए पूरा करेंगे। हमारी प्रमुख मांगे हमारा कलेक्टर दर जल्द कर दें एवं हमने जो 50 दिन का आंदोलन किया उस अवधि का मानदेय हमें दिया जाए व हमारा नौ माह का एरियर्स दिया जाए। हमें उम्मीद है हमारे बड़े भैया हम बहनों की बातों को जरूर सुनेंगे और महिला दिवस में हमें जरूर देगें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS