ओडिशा की बोलेरो कार रायपुर में लावारिस खड़ी थी, भीतर देखकर पुलिस रह गई दंग...

X
By - Ck Shukla |24 Dec 2021 1:56 PM IST
सरोना में सड़क किनारे खड़े लावारिस हालत में चार पहिया वाहन में गांजा मिला है। इस बात की खबर पुलिस को मुखबिर से मिली जिसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर गांजा मिला। पढ़िए-
रायपुर। रायपुर जिले के सरोना में सड़क किनारे लावारिस हालत में चार पहिया वाहन में गांजा मिला है। गाड़ी से करीब 80 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सरोना में सड़क किनारे खड़े लावारिस हालत में चार पहिया वाहन में गांजा मिला है। इस बात की खबर पुलिस को मुखबिर से मिली जिसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर गांजा मिला। बरामद किया गया करीब 80 किलो है। बोलेरो गाड़ी ओडिशा की बताई जा रही है। पुलिस ने गाड़ी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलसि वाहन मालिक व अज्ञात आरोपियों की जांच में जुटी हुई है। मामला डीडी नगर के थाना क्षेत्र का है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS