वन विभाग पर उठे सवालिया निशान: पत्थलगांव में तस्करी का मामला आया सामने, सागौन का हो रहा सफाया

X
By - Ck Shukla |8 April 2023 12:52 PM IST
बेशकीमती सागौन की तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की कार्यवाही जारी है, लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया...पढ़े पूरी खबर
जितेंद्र सोनी/जशपुर। पत्थलगांव वन परीक्षेत्र लुडेग के झंडा घाट के जंगलों और घर में बेशकीमती सागौन की तस्करी करने का मामला सामने आया है। यहां पर ट्रैक्टर के साथ एक जेसीबी जप्त की गई है। इस मामले के बाद जहन में एक सवाल उठता है कि क्या वन विभाग की नाक के नीचे अवैध तस्करी की जा रही है? हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग कार्यवाही कर रहा है, लेकिन अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए। वहीं लकड़ी की कीमत लगभग 25 लाख बताई जा रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS