शादी कार्यक्रम में खाना खाते ही 8 बच्चे सहित 18 लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शादी कार्यक्रम में खाना खाने करने के बाद 8 बच्चे समेत 18 ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुसमुंडा थाना अंतर्गत पाली पडनिया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार पाली पडनिया गांव में एक शादी कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 8 बच्चे समेत 18 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। एक के बाद एक को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को 108 और 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें 3 बच्चे और एक महिला की हालत गम्भीर है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में बेड खाली नहीं होने के कारण भर्ती मरीजों को जमीन पर लेटाया गया। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS