पलंग पर सो रहे दंपती को करैत ने काटा : पति-पत्नी दोनो की हालत गंभीर, ICU में भर्ती- परिवार ने सांप को मारकर जलाया

पलंग पर सो रहे दंपती को करैत ने काटा : पति-पत्नी दोनो की हालत गंभीर, ICU में भर्ती- परिवार ने सांप को मारकर जलाया
X
अचानक लगभग 2 बजे रात राजकुमारी को करैत सांप ने काट लिया। कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि मौसमी कीड़े ने काटा होगा, जिसके बाद वह बिस्तर से खड़ी हो गई। इसी बीच उनके पति ने भी उठने का प्रयास किया, तभी उसके भी हाथ में भी करैत सांप ने काट लिया। पढ़िए पूरी खबर...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सर्पदंश के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 5 सालों के आंकड़े निकाले जाएं तो सांप के काटे जाने के मामले 3 गुना बढ़ गए हैं। अब एक ताजा मामले में पलंग पर सो रहे एक दंपती को करैत सांप ने काट लिया... दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पलंग पर सो रहे दंपती को एक जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उनकी हालत खराब होने लगी। पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर से सटे ग्राम दादर में राजकुमार और उसकी पत्नी राजकुमारी बिस्तर पर सो रहे थे। अचानक लगभग 2 बजे रात राजकुमारी को करैत सांप ने काट लिया। कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि मौसमी कीड़े ने काटा होगा, जिसके बाद वह बिस्तर से खड़ी हो गई। इसी बीच उनके पति ने भी उठने का प्रयास किया, तभी उसके भी हाथ में भी करैत सांप ने काट लिया।


दोनो अभी आईसीयू में भर्ती हैं

सांप के काटने से गुस्साए राजकुमार ने सांप को डंडे से पीटकर मार डाला और आग से जला दिया। इसके बाद परिजनों ने 108 पर फोन कर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां दोनों की हालत खराब बताई जा रही है। फ़िलहाल दोनो को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Tags

Next Story