गाय ने वृद्ध को फुटबाल की तरह उछाला : नाली में गिरकर हो गई मौत, लाश मिलने पर जताई गई थी हत्या की आशंका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाय के पटकने से एक वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। मृतक SECL के रिटायर्ड कर्मचारी थे, जो पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाय ने उन्हें अपनी सींग से उछालकर पटक दिया। इससे 90 वर्षीय वृद्ध नाली जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें गाय के सिंग मारकर पटकने वृद्ध नाली में गिरते हुए नजर आ रहे हैं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम ओमप्रकाश बताया जा रहा है, जो राजकिशोर नगर के सूरजमुखी सेक्टर के निवासी थे। वे अपने बेटे और बहू के साथ रहते थे। उनका बेटा प्राइवेट स्कूल में प्राचार्य हैं और बहू गवर्नमेंट टीचर हैं। बुधवार को उनके बेटे-बहु के ड्यूटी के जाने के बाद वो किसी काम से पैदल पोस्टऑफिस तरफ जाने के लिए निकले थे। इसके कुछ देर बाद उनकी लाश नाली में पड़ी हुई मिली। इसके बाद दोपहर में आसपास के लोगों ने अचानक उनके शव को नाली में पड़ा देखा। वृद्ध की मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई। इसके बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
कार से ठोकर लगने की आशंका
इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर वह भी मौके पर पहुंची। वृद्ध के सिर में चोंट के निशान मिले। शव को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गली में एक कार घुसी थी। इसके बाद घर वहां से गायब हो गई। फिर कुछ देर बाद वृद्ध का शव नाली में मिला। आशंका जताई जा रही थी कि कार की ठोकर से वृद्ध की मौत हुई होगी।
CCTV फुटेज में हुआ मौत का खुलासा
पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के मकानों से CCTV फुटेज खंगाला की जांच की। इस दौरान पता चला कि वृद्ध सुबह करीब 11 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे। फुटेज में वृद्ध अपने घर जाते हुए दिखे और कार उनके पहले ही मुड़कर वापस हो गई। आगे तीन-चार गाय खड़ी थी। कैमरे में वृद्ध को गाय पटकते हुए दिखी और वे नाली में गिर गए। इससे वृद्ध की मौत का खुलासा हुआ। देखें वीडियो..
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS