जालसाजों की हिम्मत की पराकाष्ठा: फर्जी चेक लगा कर संसदीय सचिव और विधायक के खाते से साढ़े चार लाख निकालने की कोशिश बैंक कर्मी की सजगता से टली

जालसाजों की हिम्मत की पराकाष्ठा: फर्जी चेक लगा कर संसदीय सचिव और विधायक के खाते से साढ़े चार लाख निकालने की कोशिश बैंक कर्मी की सजगता से टली
X
जालसाजों के बुलंद हौसले किस हद तक जा सकते हैं इसका एक उदाहरण बिलासपुर में देखने को मिला है। संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक रश्मि सिंह के चेक पर फर्जी साइन कर उनके खाते से साढ़े 4 लाख रुपए निकालने की कोशिश को बैंक कर्मी की सूझबूझ ने नाकाम किया। पढ़िए पूरी ख़बर...

बिलासपुर। संसदीय सचिव और विधायक रश्मि आशीष सिंह के चेक पर फर्जी साइन कर उनके खाते से साढ़े 4 लाख रुपए निकालने की कोशिश तब नाकाम हो गई जब पुणे स्थित बैंक से चेक क्लीयरैंस के लिए बिलासपुर की ब्रांच में पहुंचा। बैंक कर्मचारी ने चेक पर साइन देख संदेह जताया। बैंक मैनेजर ने साइन का मिलान किया तो उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने विधायक को इसकी सूचना दी। बताया कि चेक पर साइन सही नहीं है। बैंक की ओर से बताया गया कि महाराष्ट्र के पुणे से रेहाना बेगम पति अलमत फकीर नाम की महिला के नाम से चेक जारी हुआ है और 4 लाख 51 हजार रुपए क्लीयरैंस का है। इस पर विधायक ने ऐसे किसी भी महिला को चेक जारी नहीं किए जाने की बात कही। इसके फ़ौरन बाद विधायक के निजी सचिव ने सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई है।

संसदीय सचिव व तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रश्मि आशीष सिंह

विधायक का खाता नेहरू नगर स्थित SBI में है। 25 अक्टूबर को उनके नाम का चेक बैंक में क्लीयरैंस के लिए आया। पुणे की महिला रेहाना बेगम के नाम जारी हुआ था 4 लाख 51 हजार रुपए का चेक। थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि अभी शिकायत लेकर FIR दर्ज की गई है। इस मामले में बैंक से जानकारी जुटाई जाएगी। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि धोखाधड़ी करने वाली महिला को बैंक खाता नंबर कहां से और कैसे मिला। चेक महाराष्ट्र के कौन से बैंक में जमा किया गया था। वहां से खातेदार का नाम हासिल कर क्लोन चेक तैयार करने वाले का पता लगाया जाएगा।

Tags

Next Story