तालाब में तैरती मिली महिला की लाश- पुलिस का लाश देखते ही आत्महत्या करार देना लोगों को रास नहीं आ रहा

भिलाई: छावनी थाना क्षेत्र के वैकुंठधाम तालाब में सोमवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक बीमारी से तंग आकर ही महिला ने खुदकुशी की है और उसे सोमवार सुबह 6.30 बजे मोहल्ले के लोगों ने तालाब की तरफ जाते देखा भी है।
लेकिन पुलिस जिस महिला की लाश को देखते ही खुदकुशी बता दे रही है उसमें कई अनसुलझे सवाल हैं, जिसका गोलमोल जवाब दिया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह कि यदि महिला ने सोमवार सुबह तालाब में कूदकर खुदकुशी की तो कुछ ही घंटों में उसका शव पानी ऊपर कैसे आ गया। दूसरा यह कि महिला को खुदकुशी ही करनी थी, तो वह अकेली रहती थी अपने घर में ही कर सकती थी। वह तालाब तक खुदकुशी करने वह भी सुबह 6.30 बजे जब काफी लोग रहते हैं क्यों जाती। साथ ही महिला का शव तालाब में तैरते मिला तो उसका सलवार क्यों खिसका हुआ था। इस बारे में पुलिस का कहना है कि कूदते समय ऐसा हो सकता है। अब सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
पुलिस के दो अफसरों का अलग अलग बयान-
छावनी थाने के एसआई नरेश सारवा का कहना है कि महिला का नाम बुसरो बानो (45) था। करीब 6 साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह कैंप 2 सुरेश किराना स्टोर के सामने अकेली रहती थी। उसके कोई संतान नहीं थी। उसे गंभीर बीमारी थी और लगभग 5 सालों से वह उसका इलाज भी करा रही थी।
छावनी थाने के सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल का कहना है कि महिला का शव तालाब में सोमवार सुबह 6.30 बजे देखा गाय है। एसआई सारवा तो स्पॉट में गया भी नहीं है, उसे अधूरी जानकारी है। मैं खुद स्पॉट पर गया था। मौत के बाद तुरंत पानी के ऊपर लाश नहीं आती यह सही है। मैं इसकी जानकारी ले लेता हूं कि क्या सच्चाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS