युवक-युवती की लाश ने फैलाई सनसनी : पहले की शादी और फिर प्रेमिका के साथ फांसी के फंदे पर लटका, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

दीपक मित्तल/बालोद- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पति ने अपनी प्रमिका के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी को महज एक सप्ताह ही हुआ था, यानी एक तरफ नई नवेली दुल्हन बिधवा हो गई, वहीं दूसरी तरफ प्रेमिका और पति ने खुदकुशी कर ली। यहां तक की अभी उसकी दुल्हन भी मायके से वापिस नहीं आई थी। यह पूरा मामला सूरेगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 23 साल का मृतक युवक विकास उर्फ विक्की बांधव की शादी एक हफ्ते पहले डोंगरगढ़ के कातुलवाह गांव की रहने वाली युवती से हुई थी, लेकिन विकास रेशम निषाद नाम की युवती से प्यार करता था। दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे, किसी वजह से प्रेमी युगल की शादी नहीं हो पाई। मृतक रेशम सूरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गंधरी की रहने वाली थी।
युवक ने शादी के बाद लिया आत्महत्या का फैसला...
मई के शुरुआत में विकास की शादी डोंगरगढ़ के कातुलवाह गांव की युवती से हो गई। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर वो अपने घर ले आया, जिसके बाद दुल्हन कुछ दिन के लिए मायके चली गई। जिसे थोड़े दिनों बाद युवक वापिस ससुराल लेकर आने वाला था, किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि, यहां तो माजरा कुछ और चल रहा है। वहीं परिजनों ने बताया कि, युवक शुक्रवार रात 9 बजे घर से निकला। युवती रेशम भी उसी वक्त अपने घर से निकली थी। दोनों ने सिंगारपुर और सिबदी के बीच पेड़ पर फांसी लगा ली।
परिवार वालों को प्रेम प्रसंग की नहीं थी जानकारी...
ग्रामीणों ने युवक और युवती की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से उतारा। बताया जा रहा है कि, दुपट्टे और गमछे को जोड़कर एक ही फंदा बनाया गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तब जाकर दोनों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों से पूछताछ में पता चला कि, उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ नहीं पता।
मृतक युवक के परिवार ने क्या कहा...
बता दें, मृतक युवक के घरवालों ने कहा कि, बेटे ने कभी भी अपने प्यार के बारे में कुछ नहीं बताया था। जब उसकी शादी दूसरी युवती से तय हुई, तो उसने इस बात का विरोध नहीं किया था। उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। वहीं थाना प्रभारी अजीत महोबिया ने बताया कि, परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। दोनों ने क्यों खुदकुशी की, इस बात की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS