देसी कुत्ते ने जान देकर जवानों को बचाया : गस्त पर निकले थे जवान, IED ऊपर जाकर बैठ गया कुत्ता... फिर...

इमरान खान/ नारायणपुर। नारायणपुर जिले में बढ़ती नक्सलियों गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह धनोरा थाना से गस्त सर्च अभियान के लिए निकले। इधर नक्सलियों ने जवानों ने जवानों को उड़ाने के लिए आईईडी बिछा रखी थी। इससे पहले कि जवान इसकी चपेट में आते जवानों के आगे चल रहे एक स्थानीय कुत्ते ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कुत्ता पहले तो उस आईईडी के ऊपर जाकर बैठ गया और उसके उठते ही वहां ब्लास्ट हो गया। इस घटना में आइटीबीपी 29 बटालियन के एक जवान घायल भी हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बता दें कि छोटेडोंगर के भाजपा नेता सागर साहू की हत्या के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। देखिए वीडियो...
घायल जवान ने बताई आंखोदेखी
घटना में घायल हुए आइटीबीपी के जवान मनोज यादव ने हरिभूमि डाटकाम से बातचीत में बताया कि गांव में रहने वाला देसी कुत्ता अक्सर कैंप आया करता था। इस दौरान उसे खाने पीने की चीजें दे दिया करते थे। इसके बाद से ही जवानों के साथ सर्च अभियान में कुत्ता भी आगे-आगे चलता था। उन्होंने बताया की घटना के वक्त नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी को सूंघते हुए कुत्ता बम के पास गया और बैठ गया। बम से उठते ही आंखों के सामने जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में वे खुद भी आ गए और बम के छर्रों से वे घायल हो गए। वहीं बम की चपेट में आने से कुत्ते की मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS