माँ लिंगेश्वरी की गुफा का द्वार खुला : हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन, मन्नत मांगने वाले भक्तों को बताई गई खीरा खाने की प्रक्रिया

माँ लिंगेश्वरी की गुफा का द्वार खुला : हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन, मन्नत मांगने वाले भक्तों को बताई गई खीरा खाने की प्रक्रिया
X
साल में एक बार खुलने वाला माँ लिंगेश्वरी की गुफा द्वार बुधवार को खुला। आज सुबह समिति के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर द्वार खोला। गुफा के खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की हजारों संख्या में कतार लगी थी।

कुलजोत संधु-कोंडागांव/केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में साल में एक बार खुलने वाला फरसगांव से महज 8 किलोमीटर दूर झाटीबन आलोर की पहाड़ों पर स्थित माँ लिंगेश्वरी की गुफा द्वार बुधवार को खुला। आज सुबह समिति के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर द्वार खोला। गुफा के खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की हजारों संख्या में कतार लगी थी। सुबह गुफा का पट खोलने के बाद भक्तों ने माता का दर्शन किया।

मन्नत मांगने वाले भक्तों को बताई गई खीरा खाने की प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के साथ अन्य राज्य मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महारष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिशा आदि से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगी। वहीं मन्नत पूर्ण वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करवाया जा रहा है। लगभग 4 किलो मीटर तक भक्तों की लंबी कतार रही। माँ लिंगेश्वरी सेवा समिति की ओर से मन्नत मांगने वाले भक्तों को खीरा खाने की प्रक्रिया भी बताई गई। वर्तमान में भक्तों को दर्शन करवाए जा रहे हैं। देखिए वीडियो-




Tags

Next Story